Pati Patni Aur Woh Do Teaser: पति पत्नी और वो से आगे निकली कहानी, अब तीन महिलाओं में फंसे आयुष्मान खुराना

Pati Patni Aur Woh Do teaser out. Photo- X

मुंबई। Pati Patni Aur Woh Do Teaser: पति पत्नी और वो का चक्कर कई हिंदी फिल्मों की कहानी बन चुका है। कभी हंसी तो गंभीर कथ्य के जरिए रिश्तों की इस उलझन को फिल्मकार पर्दे पर पेश करते रहे हैं। मगर, पति पत्नी और वो दो की कहानी इससे आगे बढ़ गई है। अब मामला पति, पत्नी और वो के बीच नहीं, बल्कि वो दो के बीच फंस गया है।

टी-सीरीज की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो दो का टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया, जिसमें इस फिल्म की कहानी और प्रमुख किरदारों की पहली झलक सामने आती है।

तीन महिलाओं के चक्कर में फंसे आयुष्मान

मुदस्सर अजीज निर्देशित फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे नाम का किदार निभा रहे हैं। प्रजापति पांडे की उलझी हुई जिंदगी की दुश्वारियां तब और बढ़ जाती हैं, जब वो तीन महिलाओं के फेर में पड़ जाता है। फिर एंट्री होती है पुलिस अधिकारी बने विजय राज की।

टीजर की शुरुआत 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म पति पत्नी और वो से होती है, जिसमें वो बनी थीं रंजीता। फिर 2019 में आई इस फिल्म के रीमेक की झलक दिखाई जाती है, जिसमें वो के किरदार में थीं अनन्या पांडेय। अब 2026 में आयुष्मान खुराना की जिंदगी वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत के चक्कर में उलझी है।

यह भी पढ़ें: Udta Teer: करण जौहर ने लिया ‘उड़ता तीर’, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ स्पाइ कॉमेडी का एलान

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रकुल को छोड़कर अन्य दोनों एक्स्ट्रेसज सारा और वामिका के साथ आयुष्मान पहली बार पर्दे पर दिखेंगे। रकुल के साथ आयुष्मान डॉक्टर जी में नजर आ चुके हैं। वामिकी की फिल्म भूत बंगला इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। सारा के साथ हाल ही में आयुष्मान की स्पाइ कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर भी एनाउंस हुई है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म में इन कलाकारों के अलावा तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह, दुर्गेश कुमार, आएशा रजा मिश्रा, शिरीष कुमार शर्मा और दीपिका अमीन सहयोगी किरदारों में हैं। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के साथ बीआर स्टूडियोज ने किया है, जिसने 1978 की फिल्म पति पत्नी और वो बनाई थी। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।