Awarapan 2 VS Lahore 1947: ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट आउट, सनी देओल से टक्कर लेंगे इमरान हाशमी!

Emraan Hashmi film Awarapan 2 releasing on 14 August. Photo- X (Fan Made poster of Awarapan 2)

मुंबई। Awarapan 2 VS Lahore 1947: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म आवारापन 2 की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिशा पाटनी इमरान की लीडिंग लेडी के रोल में नजर आएंगी। इमरान इस डेट पर आ तो रहे हैं, मगर उन्हें सनी देओल से टक्कर लेनी होगी।

Awarapan 2 VS Lahore 1947: फिल्म में दिशा पाटनी इमरान की लीडिंग लेडी के रोल में नजर आएंगी। इमरान इस डेट पर आ तो रहे हैं, मगर उन्हें सनी देओल से टक्कर लेनी होगी।

14 अगस्त को रिलीज होगी आवारापन 2

फिल्म के निर्माता विशेष फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज की जानकारी दी। साथ में दो पोस्टर लगाये हैं। एक में सफेद कबूर और लड़की का हाथ दिखाया गया है। दूसरे में एक मर्द के हाथ का निचला हिस्सा दिखाया गया है, जिस पर कबूतर का टैटू बना है। इसके साथ लिखा है- अपने आप को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड में फ्री रखिएगा। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है।

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Teaser: पति पत्नी और वो से आगे निकली कहानी, अब तीन महिलाओं में फंसे आयुष्मान खुराना

आवारापन 2 की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इस फिल्म का इमरान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2007 में आई मोहित सूरी निर्देशित आवारापन का सीक्वल है।

आवारापन बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इमरान हाशमी के फैंस के बीच यह कल्ट स्टेटस रखती है। फिल्म में श्रिया सरन ने फीमेल लीड रोल निभाया था।

आवारापन 2 वर्सेज लाहौर 1947

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड में फिल्म आ तो रही है, मगर इसका बॉक्स ऑफिस पर सफर आसान नहीं होगा, क्योंकि 13 अगस्त को सनी देओल और राजकुमार संतोषी की बहुचर्चित फिल्म लाहौर 1947 रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है। फिल्म का नाम बदलकर बंटवारा 1947 किये जाने की खबर है।

सनी और संतोषी के कई साल बाद साथ आने के कारण फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। वैसे भी, इस वक्त सनी देओल बॉक्स ऑफिस के जादूगर बने हुए हैंं। उनकी फिल्में सिनेमाघरों में चल रही हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल अहम किरदारों में हैं।

ऐसे में आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर सफर आसान नहीं होगा।