मुंबई। Pati Patni Aur Woh Do VS Chand Mera Dil Box Office: गुरुवार (4 जून) को आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म पति पत्नी और वो दो ने रिलीज के तीन हफ्ते पूरे किये। वहीं, लक्ष्य और अनन्या पांडेय की चांद मेरा दिल ने दो हफ्तों का सफर पूरा किया।
इस दौरान दोनों ही फिल्मों की रफ्तार कुछ खास नहीं रही। पति पत्नी और वो दो ने जहां तीन हफ्तों में 58.04 करोड़ नेट कलेक्शन किया, वहीं चांद मेरा दिल की दो हफ्तों की कमाई 30.05 करोड़ नेट रही। जाहिर है कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दर्शक जुटाने में सफल नहीं रहीं।
अगर स्टारडम के नजरिये से देखें तो पति पत्नी और वो दो में काम करने वाले सभी कलाकार स्थापित और चर्चित हैं, इसके बावजूद फिल्म बड़ा कलेक्शन में विफल रही। वहीं, चांद मेरा दिल की स्टारकास्ट अपेक्षाकृत नई है। इस लिहाज से फिल्म का अब तक का कलेक्शन बहुत खराब नहीं माना जाएगा।
आइए, दोनों फिल्मों की अब तक की प्रतिदिन कमाई का विश्लेषण करते हैं।
यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas in June 2026: क्या ब्लॉकबस्टर रहेगा ‘फर्स्ट हाफ’ का क्लाइमैक्स? जून में रिलीज हो रहीं ये 12 फिल्में
तीन हफ्ते बाद ‘पति पत्नी और वो दो’
15 मई को रिलीज हुई मुदस्सर अजीज निर्देशित रोमांस कॉमेडी ने 4.38 करोड़ की औसत ओपनिंग ली थी, जो अपेक्षा से कम रही। फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.75 करोड़, दूसरे में 15.08 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 9.21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
दूसरे हफ्ते में फिल्म की नेट कमाई तकरीबन 55 फीसदी गिरी है, जबकि दूसरे हफ्ते में गिरावट करीब 39 फीसदी है। जाहिर है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस अपेक्षाकृत स्थिर रहे।
- ओपनिंग कलेक्शन: 4.38 करोड़
- पहले हफ्ते का कलेक्शन: 33.75 करोड़
- दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 15.08 करोड़
- तीसरे हफ्ते का कलेक्शन: 9.21 करोड़
पति पत्नी और वो दो की तीन हफ्तों यानी 21 दिनों की प्रतिदिन कमाई इस प्रकार रही:
- Day 1 (शुक्रवार): ₹4.38 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹6.67 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹9.06 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹3.67 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹4.41 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹3.16 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹2.40 करोड़
- Day 8 (शुक्रवार): ₹1.71 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹3.13 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹3.75 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹1.41 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹1.72 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹1.33 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹2.03 करोड़
- Day 15 (शुक्रवार): ₹1.26 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹2.05 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹2.32 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹91 लाख
- Day 19 (मंगलवार): ₹1.21 करोड़
- Day 20 (बुधवार): ₹81 लाख
- Day 21 (गुरुवार): ₹65 लाख

चांद मेरा दिल के दो हफ्ते
22 मई को रिलीज हुई विवेक सोनी निर्देशित फिल्म ने 3.31 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने 12.47 करोड़ नेट कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 21.21 करोड़ नेट जमा किये।
निर्माताओं की ओर से फिल्म के 10 दिनों के ही आंकड़े जारी किये गये हैं, जो इस प्रकार हैं। दो हफ्तों में फिल्म ने 30.05 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, यानी दूसरे सोमवार से दूसरे गुरुवार तक फिल्म का नेट कलेक्शन 3.79 करोड़ रहा।
- Day 1 (शुक्रवार): ₹3.31 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹4.15 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹5.01 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹2.25 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹2.23 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹2.01 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹2.25 करोड़
- Day 8 (शुक्रवार): ₹1.25 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹1.85 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹1.95 करोड़

पति पत्नी और वो दो का चौथे हफ्ते और चांद मेरा दिल का तीसरे हफ्ते का सफर आसान नहीं होगा, क्योंकि आज (5 जून) से वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर अभिनीत कॉमेडी ड्रामा है जवानी तो इश्क होना है रिलीज हो गई है, जो अपने जॉनर और वरुण की लोकप्रियता के कारण दर्शकों को खींच सकती है।

