Haiwaan Release Date: लॉक हुई ‘हैवान’ के आने की तारीख! अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस दिन होगी बड़े पर्दे पर वापसी

Haiwaan release date confirmed. Photo- X

मुंबई। Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म वंलकम टू द जंगल इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस बीच उनकी एक और फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह है हैवान, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेगी।

कब रिलीज होगी हैवान?

हैवान का निर्माण दक्षिण भारतीय फिल्म कम्पनी केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने किया है। केवीएन यश अभिनीत मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की भी निर्माता है। निर्माताओं की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हैवान 11 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Haiwaan में अक्षय कुमार निभा रहे नेगेटिव रोल, FICCI Frames 2025 में खिलाड़ी ने किया खुलासा

यह एक एज ऑफ द सीट थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय और सैफ एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आएगे। फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और संयमी खेर सहायक भूमिकाओं में दिखेंगी। हैवान निश्चित रूप से इस साल की एंटिसिपेटेड फिल्मों में शामिल है।

क्यों एंटिसिपेटेड फिल्म है हैवान?

इसकी वजह प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की तिकड़ी है। प्रियदर्शन और अक्षय की इस साल यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों भूत बंगला के जरिए दर्शकों को हंसा और डरा चुके हैं। वहीं, सैफ ने पहली बार प्रियदर्शन के साथ काम किया है। हालांकि, अक्षय के साथ उनका पुराना नाता रहा है।

दोनों कलाकार पहली बार 1994 की फिल्म यह दिल्लगी में साथ आये थे, जिसमें काजोल फीमेल लीड थीं। फिर उसी साल रिलीज हुई मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में अक्षय और सैफ ने लीड रोल निभाये थे। इसके बाद तू चोर मैं सिपाही, कीमत, आरजू और फिर 2008 में टशन में दोनों साथ आये थे।

दूसरी वजह है अक्षय का फिल्म में किरदार। हैवान में अक्षय नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इवेंट में किया था। अक्षय ने अपने करियर में गिनती के किरदार ऐसे किये हैं, जो नेगेटिव थे। मगर, सभी यादगार रहे।