अजय देवगन ने अपने लिए बुक की 2017 की दिवाली

मुंबई: अजय देवगन ने 2017 की दिवाली अपने नाम बुक कर ली है। इस दिन उनकी फ़िल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज़ होगी। अजय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी है।
ajay tweet
अजय इस वक़्त दृश्यम् की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे निशीकांत कामत डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके बाद वो शिवाय में बिज़ी हो जाएंगा, जिसे खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। मिलन लूथरिया की फ़िल्म बादशाहो भी पाइपलाइन में है।

Ajay-Devgn-e1399791626845

सन ऑफ सरदार 2012 में रिलीज़ हुई थी, और इसे अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा अजय के अपोज़िट थीं, वहीं संजय दत्त और जूही चावला सपोर्टिंग रोल्स में थे।