जॉन ने की शादी, बताया भी नहीं!

मुंबई : जॉन अब्राहम ने अपने लाखों चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने अपनी गर्ल फ्रेंड प्रिया रुंचल से शादी कर ली है, और अपने फैंस को ये ख़बर भी नहीं दी।

वो तो भला हो, इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट का, जिस पर लिखे स्टेटस ने जॉन के नए मैरीड स्टेटस का खुलासा कर दिया है। जॉन ने अपने चाहने वालों को 2014 की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन ये विशेज अकेले नहीं, बल्कि अपनी और ‘प्रिया अब्राहम’ की तरफ से दी हैं। जी हां, प्रिया अब्राहम।

 

John Abraham ‏@TheJohnAbraham8h

Wishing you and your loved ones a blessed 2014! May this year bring you love, good fortune and joy. Love, John and Priya Abraham.

 

इससे तो यही लगता है, कि जॉन ने गर्ल फ्रेंड प्रिया रूंचल को अपनी वाइफ़ का दर्जा दे दिया है। क्योंकि जब तक जॉन बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में थे, उन्होंने बिपाशा को कभी बिपाशा अब्राहम नहीं कहा।

अब सच्चाई क्या है, ये तो जॉन ही जानें, लेकिन अगर ये सच है, तो जॉन ने ये अच्छा नहीं किया। कम से कम अपने फैंस को इसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक संदेश दे देते, कि वो शादी करने वाले हैं।

ख़ैर, कोई बात नहीं। अगर जॉन ने प्रिया को अपनी बेटर हाफ़ बना लिया है, तो उन्हें बधाई। जॉन ने ये ट्वीट सुबह तक़रीबन 4 बजे लिखा है।

जॉन और प्रिया की रिलेशनशिप क़रीब 3 साल पुरानी है। बिपाशा के साथ 10 साल तक रहने के बाद जॉन ने इंवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचल का हाथ थाम लिया था।