मल्टीप्लेक्स 12 से 9 के बीच दिखा सकेंगे मराठी फ़िल्में

multiplex
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के नए आदेश के मुताबिक मल्टीप्लेक्सेज में अब मराठी फ़िल्में 12 से 9 के बीच किसी वक़्त दिखाई जा सकती हैं। पहले राज्य सरकार ने आदेश दिया था, कि मल्टीप्लेक्सेज में मराठी फ़िल्मों के लिए 6 से 9 बजे का प्राइम टाइम फिक्स किया जाए। लेकिन इस आदेश को मिला-जुला रिस्पांस मिला। इसके बाद सरकार ने आदेश में ढील देते हुए शो टाइमिंग 12-9 के बीच रखने का आदेश दिया।
राज्य सरकार के मुताबिक सिनेमा के ज़रिए मराठी संस्कृति और भाषा की तरक्की के लिए राज्य सरकार ने ये फ़ैसला किया है। सरकार के इस फ़ैसले को लेकर जहां तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, वहीं मराठी फ़िल्ममेकर्स ने इसका स्वागत किया है। उनका मानना है, कि पिछले कुछ वक़्त से मराठी सिनेमा में काफी बदलाव देखा जा रहा है। फ़िल्मों की गुणवत्ता के साथ बिजनेस भी बढ़ रहा है। ऐसे में मराठी फ़िल्मों ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए।
lai bhaari poster
अब मराठी फ़िल्ममेकर्स मल्टीप्लेक्स अधिकारियों के साथ बैठकर ये तय कर सकेंगे, कि 12 से 9 के बीच उन्हें कौन सा स्लॉट चाहिए। फ़िल्म के जॉनर और टार्गेट ऑडिएंस के हिसाब से वो स्लॉट की मांग कर सकते हैं।