मिल गईं आमिर की बेटियां, ‘दंगल’ में सिखाएंगे पहलवानी

पत्नी किरण राव के साथ आमिर ख़ान।
दंगल में ऐसे दिखेंगे आमिर ख़ान।
मुंबई: नितेश तिवारी की फ़िल्म दंगल में आमिर ख़ान की बेटियों के क़िरदार कौन एक्ट्रेसेज निभाएंगी, इसका खुलासा हो गया है। बड़े पैमाने पर ऑडिशंस के बाद मेकर्स ने दो नाम फाइनल किए हैं।
ये हैं फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा। फातिमा मुंबई की हैं, और उन्होंने अपना फ़िल्मी करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट चाची 420 से शुरू किया था। इसके बाद वन टू का फोर और तहान में उन्होंने काम किया।
टीवी शो अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजौ में भी काम कर चुकी हैं फातिमा। बिट्टू बॉस और आकाशा वाणी में भी फातिमा ने काम किया है। वहीं, सान्या दिल्ली की हैं, और बैले डांसर हैं। उनके एक्टिंग एक्सपीरिएंस की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Dangal Fatima Sanya
फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा।
दंगल में आमिर ख़ान मशहूर कुश्ती कोच महेंद्र सिंह फोगट का रोल निभा रहे हैं, जो समाज की परवाह ना करते हुए अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती का प्रशिक्षण देते हैं। 2010 में गीता ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, जबकि बबीता को सिल्वर मेडल मिला।
गीता और बबीता के रोल में फातिमा और सान्या को कास्ट किया जा रहा है।
गीता और बबीता फोगट।
गीता और बबीता फोगट।