शाह रूख़ ख़ान बने सबसे अमीर इंडियन एक्टर

मुंबई: सलमान ख़ान भले ही बैक टू बैक 100 करोड़ की फ़िल्में दे रहे हों, लेकिन एक मामले में वो अपने नंबर वन राइवल शाह रूख़ ख़ान से बहुत पीछे हैं। शाह रूख़ ख़ान सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वेल्थ रिसर्च फर्म ‘वेल्थ एक्स’ के मुताबिक़ किंग खान सबसे रईस भारतीयों की सूची में जगह बनाने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं।

‘वेल्थ एक्स’ ने शाहरुख की कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपए आंकी है। दुनिया के सबसे रईस अभिनेताओं की सूची में शाह रूख़ फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। इससे पहले कोई अभिनेता सबसे रईस भारतीयों का लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है।

वेल्थ एक्स की सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5,21,550 करोड़ रुपए आंकी गई है। दूसरे पायदान पर स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल है, जिनकी कुल संपत्ति 1,04,920 करोड़ रुपए बताई गई है।

srk