साक्षी चौधरी बनेंगी पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के फ़िल्मी शुरूआती फ़िल्मी करियर पर बन रही फ़िल्म ’67 डेज़’ में साक्षी चौधरी लीड रोल निभा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक़ न्यूकमर साक्षी को इस रोल के लिए एप्रोच किया गया है।

sakshi priyanka-page0001

’67 डेज़’ प्रियंका चोपड़ा और उनके मैनेजर रहे प्रकाश जाजू की कहानी है। जाजू ने फ़िल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है, जिसे प्रियंका के पहले बॉय फ्रेंड रहे असीम मर्चेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। फ़िल्म में प्रियंका के बॉलीवुड में शुरूआती दिनों से प्रकाश जाजू के जेल जाने तक की कहानी है।

कुछ साल पहले प्रियंका के साथ हुई क़ानूनी लड़ाई में प्रकाश जाजू को 67 दिन जेल में गुज़ारने पड़े थे, जिसकी वजह से फ़िल्म का टाइटल ’67 डेज़’ रखा गया है। दिलचस्प बात ये है, कि इस वक़्त प्रकाश जाजू साक्षी चौधरी के मैनेजर हैं।

साक्षी भी मॉडलिंग की दुनिया से फि़ल्मों में आई हैं, और इस वक़्त साउथ इंडियन फ़िल्मों में काम कर रही हैं। इसके अलावा 2004 की फ़िल्म ‘जूली’ के सिक्वल में भी साक्षी लीड रोल में दिखाई देंगी।