‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन का शायराना अंदाज़

मुंबई: कारण जोहर की अगली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीज़र हाल ही में इन्टरनेट पर लांच किया गया| जिसके साथ ही लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ गयी है| फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन अहम किरदारों में हैं|

adhm1

हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल के डायरेक्टर कारण जोहर ने अपने बयान में फिल्म में ऐश्वर्या के किरदार को लेकर कुछ खुलासा किया है| कारण ने कहा है कि ऐश्वर्या फिल्म में एक कवी के रोल में नज़र आएँगी जो ज्यादा कामयाब नहीं हो पायीं हैं| शायद यही वजह होगी फिल्म में रणबीर और ऐश के बीच की नजदीकियों का| कहा जा रहा है कि ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर गायक का किरदार निभा रहे है और एक गायक और कवी के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है|

adhm2

सच तो यह है, इन उड़ती उड़ती ख़बरों की वजह से ऐ दिल है मुश्किल को लेकर बेसब्री और भी बढ़ती जा रही है|