परिणीति चोपड़ा यशराज की फ़िल्म से करेंगी पर्दे पर वापसी

मुंबई: लम्बे ब्रेक के बाद परिणीति चोपड़ा की बड़े पर्दे पर वापसी का रास्ता साफ़ हो गया है, और ये रास्ता बनाया है परिणीति को लांच करने वाले बैनर यशराज फ़िल्म्स ने। यशराज की फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु में परिणीति फीमेल लीड रोल निभाएंगी, जबकि उनके हीरो आय़ुष्मान खुराना होंगे।
meri pyari bindu 1
मेरी प्यारी बिंदु को नए डायरेक्टर अक्षय रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर मनीष शर्मा हैं। इस वीडियो में परिणीति बता रही हैं, कि एक साल के बाद उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है, और उन्होंने फ़िल्म साइन कर ली।
meri pyari bindu 2
मेरी प्यारी बिंदु में परिणीति पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ पर्दे पर नज़र आएंगी। इस एनाउंसमेंट वीडियो की शुरूआत परिणीति के एक गाने से होती है, जो फ़िल्म में भी उन्हीं की आवाज़ में सुनाई देगा।