‘2 स्टेट्स’ ने तीन दिन मेें जमा किए ₹38 करोड़

BkIPk_aCQAA-Ivxमुंबई: अर्जुन कपूर के करियर की चौथी और आलिया भट्ट की तीसरी फ़िल्म ‘2 स्टेट्स’ को बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक रिस्पांस मिला है।

18 अप्रैल को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹38.06  करोड़ का बिजनेस किया है, जिसमें शुक्रवार के ₹12.42 करोड़, शनिवार के ₹12.13 करोड़ और रविवार के ₹13.51 करोड़ शामिल हैं।

फ़िल्म को तक़रीबन 2000 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है। ज़्यादातर क्रिटिक्स ने ‘2 स्टेट्स’ को पॉजिटिव रिव्यूज़ दिए हैं। फ़िल्म चेतन भगत के इसी नाम के नॉवल पर बेस्ड इंटर कम्यूनिटी लव स्टोरी है।

‘2 स्टेट्स’ में अर्जुन कपूर ने पंजाबी लड़के का रोल निभाया है, जबकि आलिया तमिलियन लड़की के क़िरदार में हैं। फ़िल्म को डेब्यूटेंट अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है, जबिक साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर प्रोड्यूसर हैं।

2 स्टेट्स में अर्जुन के पेरेंट्स के रोल में रोनित रॉय और अमृता सिंह नज़र आए, तो आलिया के माता-पिता के क़िरदार रेवती और शिव स्वामीनाथन ने निभाए।