गोविंदा के भांजे विनय आनंद बने पॉप सिंगर

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा से लेकर श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड में इन दिनों एक्टर्स अपनी गायकी का हुनर दिखा रहे हैं। अब एक और एक्टर इस लीग में शामिल होने जा रहे हैं। ये हैं विनय आनंद, जो गोविंदा के भतीजे हैं।

IMG_0234

विनय एक पॉप एल्बम लेकर आ रहे हैं, जिसे उनकी कंपनी फ्लाइंग हॉर्सेज ने प्रोड्यूस किया है। एल्बस के गानों को विनय ने आवाज़ दी है, जबकि संगीत दुर्गेश विश्वकर्मा ने दिया है। एल्बम का निर्देशन ज्योति आनंद ने किया है, जो प्रभु देवा को आर… राजकुमार में एसिस्ट कर चुकी हैं।
इस एल्बम को तैयार करने में विनय को दो साल से ज़्यादा का वक़्त लगा, और इसका श्रेय वो अपनी नानी और गोविंदा की मां निर्मला देवी को देते हैं, जो खुद मशहूर ठुमरी गायिका रही हैं।

IMG_0067

विनय ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत 1999 की फ़िल्म सौतेला से की थी। हालांकि, उनकी यादगार फ़िल्में आमदनी अठन्नी खर्चा रूपइया और दिल ने फिर याद किया हैं। इसके बाद विनय रीजनल फ़िल्म इंडस्ट्री में क़िस्मत आज़माने चले गए, जहां उन्होंने 50 से ज़्यादा फ़िल्में की हैं।