दीपिका मोस्ट स्टाइलिश, तो ऐश्वर्या पसंदीदा एक्ट्रेस

Athiya Shettyमुंबई: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी निखिल आडवाणी की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान ने अथिया और फिल्म के हीरो सूरज पंचोली को इंट्रोड्यूस करवाया था। हाल ही में अथिया पहली बार एक अवार्ड फंक्शन में नज़र आईं। शोल्डरलेस येलो गाउन में अथिया काफी खूबसूरत और कॉंफिडेंट दिख रही थीं।
मीडिया से रु-ब-रु होते हुए अथिया ने बताया, कि फिल्म के भविष्य को लेकर उन्हें कोई डर नहीं है. उनके आसपास पॉजिटिव लोग हैं, जो उन्हें फिक्र नहीं करने देते। अथिया बॉलीवुड में दीपिका पादुकोणे, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा सबसे स्टाइलिश मानती हैं। वहीँ ऐश्वर्या राय उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। अथिया के मुताबिक वो बहुत खूबसूरत हैं, और उनकी चार्म एवरग्रीन है।
अथिया की बातों से ज़ाहिर है, कि फ़िल्मों से भले ही उनका नाता नया है, लेकिन बॉलीवुड के रीति-रिवाज़ों से वो भलीभांति वाकिफ़ हैं।