रणवीर की शोल्डर सर्जरी, ऑपरेशन थिएटर से लाइव ट्वीट!

मुंबई: मुंबई के एक अस्पताल में आज (4 अप्रैल) को रणवीर सिंह के कंधे की सर्जरी हुई है। जयपुर में बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान पिछले महीने रणवीर घोड़े से गिर पड़े थे। उस वक़्त तो फ्रेक्चर नहीं निकला, लेकिन कंधे में दर्द बढ़ता गया, जिसके बाद रणवीर को सर्जरी की मेडिकल एडवाइस दी गई।
रणवीर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती हुए, और आज सुबह उनकी सर्जरी हुई। रणवीर ने सर्जरी से ठीक पहले ऑपरेशन थिएटर की टेबल से अपना फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया।
ranveer tweet
इसके बाद रणवीर ने दो ट्वीट्स और किए…
ranveer tweet 2
डॉक्टर्स के मुताबिक रणवीर को एक महीने तक आराम करना होगा। बाजीराव मस्तानी इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है। रणवीर ने भंसाली के सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।