शादी के बाद पहली बार प्रिया के साथ आए जॉन

मुंबई: प्रिया रूंचल से शादी के पूरे एक साल बाद जॉन अब्राहम अपनी बेटर हाफ प्रिया रूंचल के साथ दिखाई दिए हैं। 18 जनवरी को मुंबई में हुई सलाना रेस मुंबई मैराथन 2015 में जॉन और प्रिया मौजूद रहे। जॉन इस रेस के ब्रांड एंबेस्डर हैं, और कई साल से इसे सपोर्ट कर रहे हैं।

जॉन ने प्रिया के साथ अपनी शादी का खुलासा 1 जनवरी 2014 को किया था, जब उन्होंने ट्वीटर पर फैंस को नए साल की बधाई देते हुए अपने साथ प्रिया का नाम भी लिखा। जॉन और प्रिया की शादी की पुष्टि तो हो गई, लेकिन पब्लिकली दोनों कभी साथ नहीं आए।

मुंबई मैराथन 2015 में प्रिया के साथ जॉन।
मुंबई मैराथन 2015 में प्रिया के साथ जॉन।