मुंबई। Vijay’s Car Number in GOAT Viral: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने से चंद कदम ही दूर हैं। राज्य में इस वक्त जो सियासी पिक्चर चल रही है, वो किसी थ्रिलर से कम नहीं है।
जब यह लगता है कि विजय मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले हैं, तभी कोई ट्विस्ट आ जाता है। कभी राज्यपाल तो कभी समर्थन देने वाले दल विजय को सीएम की कुर्सी तक पहुंचने की कोशिश में पलीता लगा देते हैं।
कभी-कभी तो ऐसा लगने लगता है कि विजय 108 सीटें जीतने के बावजूद सीएम की कुर्सी तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। बहरहाल, इस सियासी ड्रामे का पर्दा तो एक-दो दिन में गिर जाएगा, मगर फिलहाल विजय को लेकर हम आपको एक ऐसा चौंकाने वाला फैक्ट बता रहे हैं, जो आपके पैरों चले जमीन खींच लेगा।F
इस कार को पता था… विजय 2026 में बनेंगे सीएम!
यह फैक्ट जानकर आप भी कहेंगे कि विजय की सियासी फिल्म की स्क्रिप्ट की डिटेलिंग के सामने आदित्य धर भी फेल हैं, जिनकी धुरंधर 2 में पीक डिटेलिंग की खूब तारीफ हुई थी। विजय तमिलनाडु के सीएम बनने वाले हैं, इसका हिंट उन्होंने अपनी 2024 में आई स्पाइ एक्शन थ्रिलर G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मूवी में ही दे दिया था।
जिन लोगों ने यह फिल्म देख ली है, उन्होंने तब शायद ही ध्यान दिया होगा, मगर विजय की पार्टी टीवीके के विधान सभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस सीन के वायरल होने की वजह है विजय की वो कार, जिसका नम्बर है- TN-07-CM-2026… लगा ना झटका!
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय की पार्टी को मिला कमल हासन का सपोर्ट, वेटरन एक्टर ने कहा- TVK को आमंत्रित ना करना राज्य का अपमान

कार का यह नम्बर कोई इत्तेफाक है या विजय का अपने फैंस तक पहुंचाया गया कोड मैसेज कि तैयार हो जाओ, 2026 में मैं ही सीएम बनने वाला हूं। अगर, इसे इत्तेफाक माना जाए तो यह बेहद दिलचस्प संयोग है।
क्या है इस नम्बर का मतलब?
कार के नम्बर को डिकोड करें तो TN 07 तमिलनाडु में उन गाड़ियों को दिया जाता है, जिनका रजिस्ट्रेशन चेन्नई साउथ में होता है। विजय का आलीशान घर चेन्नई साउथ में पड़ता है। CM का विस्तार चीफ मिनिस्टर बनता है और 2026 वो साल है, जिसकें मुख्यमंत्री बनने का विजय ने मेनिफेस्ट किया होगा या सपना देखा।
मूवी के जरिए फैंस को दिया कोड मैसेज
अगर, इसे इरादतन माना जाए, फिर तो विजय के कॉन्फिडेंस और उनकी पीक डिटेलिंग की तारीफ करनी होगी। उन्होंने 2024 में जो मेनिफेस्ट किया, 2026 में उसे कर दिखाया। बता दें, विजय ने फरवरी 2024 में अपनी सियासी पार्टी तमिलगा वेट्टरी कजगम की घोषणा की थी, जबकि G.O.A.T 5 सितम्बर 2024 को रिलीज हुई थी, यानी इस फिल्म के लेखन और शूटिंग के वक्त विजय राजनीति में उतरने का इरादा कर चुके थे और उन्होंने अपने इरादे का इशारा फिल्म में कार की नम्बर प्लेट के जरिए दिया।
फिल्म वेंकट प्रभु ने लिखी थी। प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम और अजमल अमीर ने प्रमुख किरदार निभाये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

