आदित्य की कमबैक फ़िल्म में रणवीर-अनुष्का निभाएंगे लीड रोल?

मुंबई: यशराज बैनर के बॉस आदित्य चोपड़ा निर्देशन के क्षेत्र में सात साल बाद लौट रहे हैं, और इस बार वो एक रोमांटिक फ़िल्म बना रहे हैं, जो बिना किसी के ड्रामे के साधारण लव स्टोरी होगी।
ख़बरों की मानें, तो इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा लीड रोल्स निभा सकते हैं। इन दोनों कलाकारों ने यशराज बैनर के साथ अपना करियर शुरू किया था। रणवीर ने बैनर की फ़िल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में अनुष्का ने फीमेल लीड रोल निभाया था।
ranveer singh anushka
वहीं अनुष्का ने आदित्य की पिछली डायरेक्टोरियल फ़िल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया था। सूत्रों के मुताबिक़ ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और अनुष्का की केमिस्ट्री ने आदि को काफी प्रभावित किया है और वो इन दोनों को कास्ट कर सकते हैं।