पहली अक्टूबर को झलक दिखायेगा प्रेम

मुंबई: सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का ट्रेलर १ अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा। इसकी जानकारी एक पोस्टर के ज़रिए दी गयी है, जिसमें सलमान अपनी पीठ दिखाते हुए खड़े हैं। सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज़ होगी। फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर फीमेल लीड रोल निभा रही हैं, जबकि स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली सपोर्टिंग रोल्स में हैं।salman prem ratan dhan payo