दीपिका के लिए ‘लाश’ बने रणवीर सिंह

मुंबई: डायरेक्टर होमी अदजानिया रणवीर सिंह से इस कदर प्रभावित हैं, कि उनके साथ एक पूरी फिल्म करना चाहते हैं। रणवीर ने अदजानिया की फिल्म ‘फाइंडिंग फेनी’ में केमियो किया है। फिल्म में उन्होंने दीपिका पादुकोणे के हस्बैंड का किरदार निभाया है। दिलचस्प बात ये है, कि फिल्म में उनके किरदार की मौत हो जाती है।

सुनने में ये भी आया है, कि रणवीर ने ये केमियो सिर्फ दीपिका के लिए किया है। इस छोटे से रोल के लिए उन्होंने 7 दिन गोवा में बिताए, जबकि उनका काम महज़ आधे दिन का था। रणवीर ने ऐसा इसीलिए किया था, ताकि उन्हें दीपिका के साथ वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल जाए।

बहरहाल, जो भी है, लेकिन होमी के लिए अच्छा हो गया। अब होमी भी रणवीर के फैन बन चुके हैं, और वो चाहते हैं, कि जल्द वो रणवीर को लीड रोल में लेकर फिल्म बनाएं। ‘फाइंडिंग फेनी’ में अर्जुन कपूर मेल लीड रोल में हैं, जबकि नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाडिया अहम किरदारों में हैं।

Ranveer Finding Fanny
फाइंडिंग फेनी में रणवीर।