रानी के अंदाज़ में दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं हम्पटी शर्मा

मुंबई: हम्पटी शर्मा को एक दुल्हन की तलाश है। दीपिका पादुकोणे या कटरीना कैफ़ जैसी ना हो तब भी चलेगी। कुछ ये अंदाज़ है वरूण धवन की आने वाली फ़िल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ के पहले टीज़र का।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=8I86w-OEk4M” width=”560″ height=”315″]

 

हम्पटी शर्मा का ये अंदाज़ देखकर रानी की याद आ जाती है, जिसने अपनी सुहागरात के लिए जनता से सुझाव मांगे थे। ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ का ये पहला टीज़र ‘क्वीन’ के टीजर की नकल है। फ़र्क़ इतना है, कि कंगना सुहागरात के लिए सुझाव मांग रही थीं, जबकि वरूण शादी के लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=k6lXqnsiE1c” width=”560″ height=”315″]

 

हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है, और फ़िल्म में वरूण की दुल्हनिया आलिया भट्ट हैं।