Trailer NH10: जानलेवा है ये ‘एनएच 10’

मुंबई: अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फ़िल्म्स की पहली फ़िल्म एनएच 10 की पहली झलक ज़बर्दस्त रही है। नवदीप सिंह डायरेक्टिड इस रोड थ्रिलर में अनुष्का के साथ नील भूपलम हैं, जो उनके पति के रोल में हैं।
फ़िल्म में दर्शन कुमार विलेन बने हैं, जिन्होंने पिछले साल रिलीज़ हुई फ़िल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के पति का क़िरदार निभाकर डेब्यू किया। देखिए फ़िल्म की पहली झलक, और तय कीजिए, कि इस सफ़र पर आप अनुष्का के साथ हैं या नहीं…
[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=A9icNqWlylw&feature=youtu.be” width=”560″ height=”315″]