REVEALED: नसीर को फेनी कभी नहीं मिलेगी, क्योंकि…

मुंबई: ‘फाइंडिंग फेनी’ में नसीरूद्दीन शाह भले ही अपनी माशूका फेनी फर्नांडिस की खोज में निकल रहे हों, लेकिन उन्हें वो कभी नहीं मिलेंगी। क्योंकि फ़िल्म में फेनी फर्नांडिस का मर्डर हो चुका है। फ़िल्म के लीड एक्टर अर्जुन की बातों से तो यही लगता है।

फेनी का मर्डर यूं तो ‘फाइंडिंग फेनी’ के क्लाइमेक्स का सीक्रेट है, लेकिन अर्जुन कपूर के बड़बोलेपन की वजह से रिवील हो गया है। इतना ही नहीं, अर्जुन ने तो ये भी ज़ाहिर कर दिया है, कि फ़िल्म में फेनी का मर्डर किसने किया है।

pankaj fanny

एक इवेंट में फ़िल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन की ज़ुबान से ये सच निकल गया। अर्जुन के मुताबिक़ ‘फाइंडिंग फेनी’ में फेनी का क़त्ल पंकज कपूर करते हैं। ये राज़ फ़िल्म के क्लाइमेक्स में खुलेगा। उससे पहले सभी क़िरदार पूरी फ़िल्म में फेनी की तलाश करते रहेंगे। वैसे फ़िल्म के प्रोमोज में पंकज के क़िरदार के जो शेड्स दिखाए गए हैं, उससे तो अर्जुन की बात सही लगती है।

‘फाइंडिंग फेनी’ में अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोणे, नसीरूद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य चरित्र निभा रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह और अंजलि पाटिल स्पेशल अपीयरेंस में हैं। रणवीर दीपिका के पति के रोल में हैं, जबकि अंजलि बनी हैं फेनी फर्नांडिस।

हिंदी और अंग्रेजी में बनी ‘फाइंडिंग फेनी’ को होमी अजानिया ने डायरेक्ट किया है। अब ये तो फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा, कि अर्जुन ने ग़ल्ती से क्लाइमेक्स रिवील कर दिया है, या मामला कुछ और है।