Shabana Azmi रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

एम कुमार, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आज़मी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी हैं। उनकी कार का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था। घायल शबाना को नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के समय जावेद अख़्तर भी कार में थे।

सूचना के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर की कार को कलमपुर टोल प्लाज़ा के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कार को काफ़ी क्षति पहुंची और शबाना बुरी तरह ज़ख़्मी हो गयीं। रायगढ़ पुलिस के अनुसार शबाना और जावेद को नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। हालांकि जावेद अख़्तर को गंभीर चोटें नहीं आयी हैं।

शबाना आज़मी के कार दुर्घटना में घायल होने की ख़बर फैलते ही सोशल मीडिया में दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें हाल ही में जावेद अख़्तर के फ़िल्म इंडस्ट्री में 75 साल पूरे होने पर एक मुंबई में पार्टी आयोजित की गयी थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। वेटरन एक्टर शबाना आज़मी अदाकारी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने कई फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएं अदा की हैं। आर्ट सिनेमा के कमर्शियल सिनेमा तक शबाना ने सहजता से किरदार निभाये हैं।