Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार पर चढ़ा भोजपुरी का देसी रंग, ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग उड़ाया गर्दा

Welcome To The Jungel song Ghis Ghis Ghis out. Photo- X

मुंबई। Welcome To The Jungle: भोजपुरी संगीत की एक अलग ही दुनिया है, जहां गानों के बोल और धुन फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। अब अक्षय कुमार पर भी भोजपुरी का रंग चढ़ा है और इस रंग को गाढ़ा कर रही हैं भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह।

वेलकम टू द जंगल के नये गाने घिस घिस घिस में अक्षय और अक्षरा ऐसे थिरक रहे हैं, जैसे दोनों में बिजली समा गई है। गाना सोमवार को रिलीज कर दिया गया है।

भोजपुरी गाने पर अक्षय-अक्षरा के ठुमके

विक्रम मोन्ट्रोस ने गाना कम्पोज किया है और भोजपुरी फ्लेवर का बखूबी इस्तेमाल किया है। गाने को विक्रम ने सुप्रिया पाठक के साथ आवाज भी है। अभिनव शेखर ने घिस घिस घिस गाने के बोल लिखे हैं। इस गाने की जो सबसे खास बात है, वो है इसकी कोरियोग्राफी।

अक्षरा को तो ऐसे बोलों और संगीत पर थिरकने की प्रैक्टिस है, मगर अक्षय ने जो उनका साथ दिया है, वो वाकई कमाल है। भोजपुरी गाने के लिए जो एनर्जी, एक्स्प्रैशन और एटीट्यूड चाहिए, अक्षय उसे पेश करने में कामयाब रहे हैं और अक्षरा का बराबर साथ दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज, अपनी पलटन के साथ थिरकते दिखे दो अक्षय कुमार

26 जून को आएगी फिल्म

वेलकम टू द जंगल का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि अक्षय की कम्पनी केप ऑफ गुड फिल्म्स और एए नाडियाडवाला ने स्टार स्टूडियो 18 के साथ निर्माण किया है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वेलकम टू द जंगल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कलाकारों की लम्बी कतार है। इनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदसानी, मुकेश तिवार, यशपाल शर्मा, किरन कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवरा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं।