मुंबई। Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 10: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म पति पत्नी और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों का सफर पूरा कर लिया और इस दौरान फिल्म ने सधी हुई रफ्तार से अपनी कमाई जारी रखी।
हालांकि, ओपनिंग वीकेंड के मुकाबले दूसरे में कमाई में काफी गिरावट आई और कलेक्शन लगभग 58 फीसदी रह गया। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
10 दिनों में 42 करोड़ नेट कलेक्शन
15 मई को रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो का दूसरे रविवार को 3.75 करोड़ के साथ 10 दिनों का नेट कलेक्शन 42.34 करोड़ हो गया। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को क्रमश: 1.71 करोड़ और 3.13 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 8.59 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।
- Day 1 (शुक्रवार): ₹4.38 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹6.67 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹9.06 करोड़ (ओपनिंग वीकेंड का सबसे अच्छा दिन)
- Day 4 (सोमवार): ₹3.67 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹4.41 करोड़ (ओपनिंग डे से बेहतर)
- Day 6 (बुधवार): ₹3.16 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹2.40 करोड़
- Day 8 (शुक्रवार): ₹1.71 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹3.13 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹3.75 करोड़
यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: वरुण धवन-मृणाल ठाकुर-पूजा हेगड़े की फिल्म का कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर आउट

पति पत्नी और वो दो का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज ने निर्माण कया है।
चांद मेरा दिल से मिली चुनौती
दूसरे हफ्ते में पति पत्नी और वो दो के सामने चांद मेरा दिल है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में आयुष्मान की फिल्म का कड़ी चुनौती दी है। चांद मेरा दिल ने रविवार को लगभग 5 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जो पति पत्नी और वो दो की कमाई से अधिक है। अगर, लक्ष्य और अनन्या पांडेय की फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिली तो फिल्म पति पत्नी और वो दो के लिए सिरदर्द बन सकती है।

