अब सुरों के तेवर दिखाएंगी सोनाक्षी सिन्हा!

मुंबई: लीजिए, सोनाक्षी सिन्हा को भी अब अपना सिंगिंग टेलेंट दिखाने का बुखार चढ़ा है। ‘तेवर’ में सोनाक्षी एक गाने की एक लाइन गा रही हैं। इंटरनेशनल पंजाबी सिंगर इमरान ख़ान के साथ सोनाक्षी का ये डेब्यू हो रहा है।

इससे पहले सोनाक्षी यो यो हनी सिंह के साथ एक वीडियो में फीचर हो चुकी हैं। ‘तेवर’ में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं, जो उनका होम प्रोडक्शन है। इस वक़्त बॉलीवुड में एक्टर्स अपनी फ़िल्मों के लिए गाना गा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने ‘एंटरटेनमेंट’, प्रियंका चोपड़ा ने ‘मैरी कॉम’, श्रद्धा कपूर ने ‘एक विलेन’, आलिया भट्ट ने ‘हाइवे’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में गाया गया है। अब सोना की बारी है। उम्मीद है, कि उनकी आवाज़ सुनकर लोग ये नहीं कहेंगे- ख़ामोश…।

Sonakshi-sinha-singing-RIO-2