इंडो-चाइनीज़ फिल्म में सोनू बने सम्राट हर्षवर्धन

Sonu-Soodमुंबई: जोधा अकबर के बाद एक्टर सोनू सूद एक बार फिर इतिहास के पन्नों में लौट गए हैं, लेकिन इस बार वो एक इंडो-चाइनीज़ ज़ुआन ज़ेंग प्रोजेक्ट के लिए काल यात्रा कर रहे हैं।
दरअसल, सोनू इस फिल्म में मशहूर हिन्दुस्तानी सम्राट हर्षवर्धन का रोल निभा रहे हैं, जिनके शासनकाल में एक चाइनीज़ विद्वान भारत आए थे। सोनू ने फ़िल्म की शूटिंग औरंगाबाद के दौलताबाद किले में की है।
वैसे सोनू पिछले काफी वक़्त से दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में सक्रिय हैं, जहां उन्होंने पीरियड फ़िल्मों में काम किया है, लेकिन वो सभी काल्पनिक क़िरदार थे। जोधा-अकबर में सूजामल के बाद हर्षवर्द्धन सोनू का ऐतिहासिक क़िरदार है।