ऑल इज़ वेल में नज़र आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

मुंबई: मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं अभिनेत्री स्मृति ईरानी उमेश शुक्ला की फ़िल्म ‘ऑल इज़ वेल’ में नज़र आएंगी। इस  फ़िल्म में स्मृति असिन की मां के रोल में हैं। जबकि फ़िल्म में लीड रोल निभा रहे हैं अभिषेक बच्चन।

फ़िल्म के सेट पर असिन के साथ स्मृति।
फ़िल्म के सेट पर असिन के साथ स्मृति।

स्मृति ने उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लोकसभा को चुनाव लड़ा था, लेकिन वो कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को नहीं हरा सकीं। इसके बावजूद स्मृति को मोदी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है।

एकता कपूर के टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से सुर्खियों में आईं स्मृति काफी वक़्त से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रही हैं। अब केंद्रीय मंत्री बनना उनके लिए बड़ी छलांग माना जा रहा है।