करण ने सरेआम उड़ाया आलिया का मज़ाक़!

मुंबई: अब तक सिर्फ़ सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ही आलिया भट्ट की समझदारी का मज़ाक़ उड़ाया जा रहा था, लेकिन अब तो उनके मेंटर करण जौहर खुलेआम आलिया की खिंचाई कर रहे हैं। पिछले दिनों करण जौहर ने अपनी अगली फ़िल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ का फर्स्ट लुक लांच किया। इस फ़िल्म में वरूण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं। इवेंट के दौरान सभी खूब मस्ती कर रहे थे।

हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के इवेंट में करण और आलिया।
हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के इवेंट में करण और आलिया।

 

जब मीडिया के साथ सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ था, तो करण ने आलिया से कहलवाया अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, कि इस बार हम आलिया को अच्छी तरह सिखाकर लाए हैं।

आपको बता दें, कि सोशल मीडिया में आलिया की खिंचाई तब होना शुरू हुई, जब करण जौहर के सेलिब्रटी चैट शो में वो भारत के राष्ट्रपति का सही नाम नहीं बता सकीं थीं। इसके बाद उनके आईक्यू को लेकर तमाम जोक्स आने लगे।

इन्हीं जोक्स में एक अबकी बार… वाला जोक था। करण के इस मज़ाक़ पर आलिया भी हंस रही थीं। वैसे भी वो उनके मेंटॉर हैं। कुछ कह भी नहीं सकतीं।

alia-bhatt-jokes-16