किशोर दा के जन्म दिन पर गूगल का डूडल

मुंबई: सर्च इंजिन गूगल ने हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी सिंगर और एक्टर किशोर कुमार को जन्म दिन पर याद किया है। गूगल ने किशोर दा को 85 वें जन्म दिन की बधाई देते हुए एक डूडल बनाया है। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ था। उन्हें फ़िल्मों में लाने का श्रेय उनके बड़े भाई अशोक कुमार को जाता है।

केएल सैगल को अपना गुरू मानने वाले किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरूआत बॉम्बे टॉकीज में कोरस सिंगर को तौर पर की। इस फ़िल्म में अशोक कुमार ने लीड रोल निभाया था। किशोर कुमार का सिंगिंग करियर जैसे-जैसे आगे बढ़ा, उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आज़माना शुरू कर दिया, औऱ 1946 की फ़िल्म शिकारी में एक रोल निभाया, जिसके हीरो अशोक कुमार थे।

न्यू देल्ही, आशा, चलती का नाम गाड़ी, हाफ टिकट और पड़ोसन किशोर कुमार की यादगार फ़िल्में हैं। किशोर दा ने चार शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता थीं। ये शादी 1950 से 58 तक चली। दूसरी पत्नी एक्ट्रेस मधुबाला बनीं। दिलचस्प बात ये है, जब किशोर दा ने मधुबाला को प्रोपोज किया, वो गंभीर रूप से बीमार थीं। किशोर कुमार की तीसरी पत्नी बनीं एक्ट्रेस योगिता बाली। ये शादी 1976 से 1978 तक चली। किशोर दा ने चौथी शादी एक्ट्रेस लीना चंदावरकर से 1980 में की। 987 में 13 अक्टूबर को किशोर दा सदा के लिए चले गए।

Kishore Kumar