दीपिका निभाएंगी ‘मस्तानी’ का क़िरदार

मुंबई: जैसी कि उम्मीद थी, संजय लीला भंसाली ने मस्तानी के रोल के लिए दीपिका पादुकोणे को चुना है। ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह को बाजीराव बनाने के बाद भंसाली ने मस्तानी के क़िरदार के लिए दीपिका को फाइनल किया है।

Ranveer-Deepika-Romance-in-Ram-Leela

‘बाजीराव मस्तानी’ इन दोनों ऐतिहासिक क़िरदारों की इंटेंस लव स्टोरी है। मस्तानी को लेकर इतिहास में तरह-तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कहीं उन्हें बुंदेला राजा छत्रसाल की बेटी बताया जाता है, जो उनकी मुस्लिम बीवी से पैदा हुई थी, तो कहीं मस्तानी को नर्तकी बताया जाता है। हालांकि, ज़्यादातर इतिहासकार मस्तानी को बाजीराव की पत्नी के रूप में मानते हैं।

‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के बाद रणवीर और दीपिका बाजीराव और मस्तानी के रोल के लिए बिल्कुल सही च्वाइस लगते हैं। रामलीला में इन दोनों की केमिस्ट्री ने फ़िल्म को अलग मायने दे दिए थे।

sanjay_leela_bhansali_20101122

दिलचस्प बात ये है, कि बाजीराव मस्तानी के लिए रणवीर और दीपिका ने करण जौहर की फ़िल्म ‘शुद्धि’ को छोड़ा है। सूत्रों की मानें, तो भंसाली बाजीराव मस्तानी को 2015 के अंत में रिलीज़ करना चाहते हैं।