‘मैडमजी’ प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रोड्यूसर

मुंबई: एक्टर-सिंगर प्रियंका चोपड़ा अब एक नए क़िरदार में नज़र आने वाली हैं। मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘मैडमजी’ के साथ प्रियंका बन गई हैं प्रोड्यूसर। इस फ़िल्म को प्रियंका मधुर के साथ को-प्रोड्यूस कर रही हैं।

priyanka-chopra-upset

‘मैडमजी’ को मधुर डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आइटम गर्ल से पॉलिटिशियन बन जाती है। मधुर और प्रियंका की ये दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले दोनों ‘फैशन’ में एसोशिएट हो चुके हैं, जिसके लिए प्रियंका को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

प्रियंका इस वक़्त ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, फरहान अख़्तर और अनिल कपूर उनके को-एक्टर्स हैं।

‘मैडमजी’ के साथ प्रियंका उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी भी संभाल रही हैं।

प्रोड्यूसर बनीं एक्ट्रेसेज:

अनुष्का शर्मा- एनएच 10 (2014)

शिल्पा शेट्टी- ढिश्कियाऊं (2014)

अमीषा पटेल- देसी मैजिक (2014)

प्रीति ज़िंटा- इश्क़ इन पेरिस (2013)

दिया मिर्ज़ा- बॉबी जासूस (2014), लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी (2011)

लारा दत्ता- चलो दिल्ली (2011)

ऋषिता भट्ट- शकल पे मत जा (2011)