सर्जरी के बाद रणवीर सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रणवीर सिंह.
मुंबई में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रणवीर सिंह.
मुंबई: शोल्डर सर्जरी के बाद रणवीर सिंह को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. अस्पताल बाहर आते वक़्त रणवीर ने अपना सर्जरी वाला हाथ जैकेट के अन्दर छिपा लिया था.
आपको बता दें, बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान रणवीर घोड़े से गिर पड़े थे, जिससे उनके सीधे कंधे में चोट आई थी. कुछ दिन तो रणवीर ने दर्द के साथ शूटिंग की, लेकिन जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो उन्होंने डॉक्टर से सलाह की. डॉक्टर्स ने रणवीर को सर्जरी के लिए एडवाइस किया था.
रणवीर शुक्रवार को सर्जरी के मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे, और शनिवार की सुबह उनका ऑपरेशन हुआ. रणवीर को एक महीने तक रेस्ट करने की सलाह दी गयी है.