सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बोनी कपूर

मुंबई: फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। 14 मई की रात बोनी की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार को काफी नुक़सान हुुआ है, लेकिन बोनी को चोट नहीं आई।

वाई में बोनी कपूर और संजय कपूर की फ़िल्म तेवर की शूटिंग चल रही है। फ़िल्म में बोनी के बेटे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल निभा रहे हैं। शूट के बाद बोनी रात 9 बजे क़रीब वाई से मुंबई लौट रहे थे। उसी दौरान हाइवे पर उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

boney-car480

बोनी के नज़दीकियों के मुताबिक़, बोनी कपूर बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। ड्राइवर भी ठीक है। कार की पिछली सीट पर बैठे बोनी के हेल्पर लड़के को मामूली चोटें आई हैं।

तेवर की शूटिंग कुछ वक़्त से वाई में चल रही है। जल्द ही शूटिंग मुंबई में शुरू होगी। फ़िल्म 80 फीसदी कंप्लीट हो चुकी है।