‘सेक्स’ के बाद ‘पेट’ के लिए रणवीर ने गाया गाना

मुंबई: एक कंडोम ब्रांड के विज्ञापन के लिए रैप गा चुके रणवीर सिंह अब एक चाइनीज़ फूड इंग्रेडिएंट ब्रांड के लिए रैप गा रहे हैं। इस रैप सांग को शाद अली ने डायरेक्ट किया है, जिनके साथ रणवीर सिंह ‘किल दिल’ में काम कर रहे हैं। रणवीर ने इस गाने में खुद को रणवीर चिंग बुलाया है, और अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी उन्होंने रणवीर चिंग कर दिया है।

Ranveer Singh Ching song

रणवीर के स्टेप्स गणेश आचार्य ने कॉरियोग्राफ किए हैं, जबकि गाने को आवाज़ अर्जित सिंह और खुद रणवीर ने दी है। देखिए, ये गाना और लुत्फ़ उठाइए रणवीर के शरारती डांस और गाने का…

Ranveer Singh Ching song 2

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=u-ygtE1EqT8″ width=”560″ height=”315″]