28 फरवरी को होगी आलिया-अर्जुन की सगाई

मुंबई :  हाइवे की रिलीज़ के बाद आलिया भट्ट ने फ़ैसला किया है, कि वो सगाई कर रही हैं, और वो भी आनन-फानन में। सूत्रों की मानें तो आलिया की सगाई 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे अर्जुन कपूर से होगी।

1618487_856192981064624_907441692_n

आप सोच रहे होंगे, कि ये अचानक क्या हो रहा है। कल तक तो आलिया कहती थीं, कि उन्हें प्यार-व्यार नहीं करना। बस अपने करियर पर फोकस करना है, लेकिन अब सगाई कर रही हैं।

दरअसल, ये न्योता आलिया और अर्जुन की सगाई का नहीं, बल्कि इनकी अगली फ़िल्म 2 स्टेट्स के ट्रेलर की लांचिंग का है, जो इंटरनेट पर 28 फरवरी को 12 बजे लांच किया जा रहा है।

1966202_602028169878699_1284747966_o

फ़िल्म में अर्जुन नॉर्थ इंडियन और आलिया साउथ इंडियल लड़की के क़िरदार में हैं। दोनों में प्रेम हो जाता है, लेकिन जब बात आती है शादी की, तो आड़े आ जाता है कल्चरल डिफ़रेंस।

फ़िल्म की थीम के मुताबिक़ ट्रेलर लांच की स्ट्रेटजी भी चुनी गई है।