दूसरे वीकेंड में पलटा पासा, आगे निकली ‘बाजीराव मस्तानी’

मुंबई: रविवार (27 दिसंबर) को ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ ने रिलीज़ के 10 दिन पूर कर लिए, और इन दस दिनों के बाद बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस की जो तस्वीर सामने आई है, वो काफी दिलचस्प है।
रिलीज़ के 10 दिन बाद ‘दिलवाले’ का कुल कलेक्शन 123.88 करोड़ है, तो ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 120.45 करोड़ जमा कर लिए हैं। ज़ाहिर है, कि दूसरे वीकेंड में ‘बाजीराव मस्तानी’ ने दिलवाले को 13.07 करोड़ से पीछे छोड़ दिया है, और इसी डिफ़रेंस ने फ़िल्म को ‘दिलवाले’ के काफी नज़दीक़ ला दिया है। दरअसल, दूसरे वीकेंड (25-27 दिसंबर) में ‘बाजीराव मस्तानी’ ने ज़ोरदार बढ़त ही है।
दूसरे वीकेंड में ‘दिलवाले’ के कलेक्शंस इस प्रकार रहे-
शुक्रवार- 8.11 करोड़
dilwale bajirao 10 daysशनिवार- 6.00 करोड़
रविवार 7.12 करोड़
—————————–
कुल- 21.23 करोड़
—————————–
वहीं, ‘बाजीराव मस्तानी’ के कलेक्शंस हैं-
शुक्रवार- 12.25 करोड़
शनिवार- 10.30 करोड़
रविवार- 11.75 करोड़
—————————–
कुल- 34.30 करोड़
—————————–
गौरतलब है, कि ओपनिंग वीकेंड में ‘दिलवाले’ ने ‘बाजीराव मस्तानी’ से 18.32 करोड़ का कलेक्शन ज़्यादा किया था, लेकिन दूसरे वीकेंड में पासा पलट गया है। आने वाले दिनों में ‘बाजीराव मस्तानी’ ‘दिलवाले’ को पीछे छोड़ सकती है।