टी-शर्ट जीन्स पहनकर शाह रुख ने दी ईद की बधाई

मुंबई: ईद पर शाह रुख खान अक्सर पठानी सूट में नज़र आते हैं, पर लगता है, कि किंग खान ने इस बार ईद काम के प्रेशर में मनाई है। इसीलिए इस बार टी शर्ट और जीन्स में ही किंग खान ने अपने फैंस को विश किया। हालांकि, बारिश में ईद मुबारक कहने आए फैंस जोश देखकर शाह रुख खान उस ग्रिल की रेलिंग पर चढ़ गए, ताकि फैंस उन्हें ठीक से देख सकें, और वो फैंस को। शाह रुख के चाहने वाले बड़ी तादाद में मन्नत के बाहर खड़े हो गए थे, और शाह रुख ने भी फैंस का इस्तकबाल करते हुए काफी देर तक उन्हें हाथ हिलाकर विश किया।

फैंस का जोश देखकर कुछ इस तरह ग्रिल पर चढ़ गए शाह रूख।
फैंस का जोश देखकर कुछ इस तरह ग्रिल पर चढ़ गए शाह रूख।
2013 में काले रंग के पठानी सूट में विश करने आये थे शाह रुख।
2013 में काले रंग के पठानी सूट में विश करने आये थे शाह रुख।