वेटरन एक्टर देवेन वर्मा का पुणे में निधन

deven verma 1

मुंबई: जाने-माने कॉमिक एक्टर देवेन वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 78 साल के देवेन मुंबई के नज़दीक पुणे में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार यरवड़ा क्रिमेटोरियम में आज ( 2 दिसंबर) को किया जाएगा।
देवेन वर्मा ने अपना करियर साठ के दशक में शुरू किया था। शुरूआती दौर में चरित्र अभिनेता के तौर पर काम करने के बाद देवेन ने कॉमेडी को अपना स्टाइल बना लिया, और कई फ़िल्म में यादगार रोल्स किए।
‘अनुपमा’, ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘देवर’, ‘अंगूर’, ‘अंदाज़ अपना अपना’ में उनके क़िरदार यादगार रहे हैं। देवेन ने कुछ फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। 2003 की फ़िल्म ‘कलकत्ता मेल’ में देवेन आख़िरी दफ़ा बड़े पर्दे पर दिखाई दिए।
अंदाज़ अपना अपना में आमिर ख़ान के साथ देवेन।
अंदाज़ अपना अपना में आमिर ख़ान के साथ देवेन।
अंगूर में संजीव कुमार के साथ देवेन।
अंगूर में संजीव कुमार के साथ देवेन।