हैप्पी बर्थडे ‘क्वीन’, कंगना के यादगार रोल

मुंबई: कंगना राणावत का आज जन्म दिन है, लेकिन 27 साल की हो चुकी कंगना के लिए ये जन्म दिन सबसे यादगार रहेगा। कंगना की आख़िरी फ़िल्म क्वीन में उनकी परफॉर्मेंस को ख़ूब सराहा जा रहा है। कंगना की टॉप 5 यादगार परफॉर्मेंसेज-

5- लाइफ़ इन ए मेट्रो: अनुराग बसु की इस फ़िल्म में कंगना ने मेट्रोसिटी में रहने वाली स्मार्ट, प्रोफेशनल गर्ल नेहा का रोल निभाया।

 

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=E9pI0DilhUk” width=”560″ height=”315″]

 

4- गैंगस्टर: इस फ़िल्म को भी अनुराग ने ही डायरेक्ट किया, जिसमें कंगना ने सिमरन नाम की लड़की का रोल निभाया, जिसे गैंगस्टर से प्यार हो जाता है।

 

02-kangna-ranaut-220611

 

3- तनु वेड्स मनु: आनंद एल राय डायरेक्टिड इस फ़िल्म में कंगना ने उत्तर प्रदेश में रहने वाली मिडिल क्लास लड़की तनु का रोल निभाया। फ़िल्म तनु की शादी को लेकर कन्फ़्यूज़न के इर्द-गिर्द घूमती है।

 

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=AdEFqon_dmM” width=”560″ height=”315″]

 

2- फैशन: मधुर भंडारकर की इस फ़िल्म में कंगना ने सुपर मॉडल शोनाली गुजराल का क़िरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

 

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=WPWcIw5xF4c” width=”560″ height=”315″]

 

1- क्वीन: कंगना की अब तक की सबसे ईमानदार अदाकारी है क्वीन की रानी। विकास बहल डायरेक्टिड इस फ़िल्म में कंगना ने मिडिस क्लास लड़की रानी का रोल निभाया, जिसकी शादी टूट जाती है, और इस सदमे से उबरने के लिए वो दुनिया की सैर पर निकल जाती है।

 

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=KGC6vl3lzf0″ width=”560″ height=”315″]