सलमान ख़ान से बड़े सुपर स्टार हैं राजा रवि वर्मा

मुंबई: रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने रियल लाइफ़ पर बेस्ड क़िरदार फ़िल्मों में निभाए हैं। केतन मेहता डायरेक्टिड फ़िल्म ‘रंग रसिया’ में रणदीप मशहूर पेंटर राजा रवि वर्मा का करेक्टर निभा रहे हैं।

इस पीरियड फ़िल्म को करने में रणदीप के सामने सबसे बड़ी चुनौती राजा रवि वर्मा के बारे में कम जानकारी होना थी। लेकिन जैसे-जैसे रणदीप ने उनके बारे में रिसर्च की, रणदीप राजा रवि वर्मा के मुरीद बनते चले गए।

raja ravi varma randeep

आज हालत ये है, कि रणदीप उन्हें सलमान ख़ान से भी बड़ा सुपर स्टार मानते हैं। फ़िल्म के बारे में बात करते हुए रणदीप ने बताया, कि राजा रवि वर्मा को रोज़ इतने ख़त आते थे, कि उनके लिए भारत सरकार को एक अलग से पोस्ट ऑफ़िस बनवाना पड़ा था। इतने बड़े सुपर स्टार तो ‘भाई’ भी नहीं हैं।

राजा रवि वर्मा उन्नीसवीं सदी के पेंटर थे, और हिंदू देवी-देवताओं को सूरत देने वाले वो पहले पेंटर माने जाते हैं। लेकिन रणदीप राजा रवि वर्मा को ऐसा पेंटर मानते हैं, जिसने भारतीय नारी को उसकी सेंसुअसनेस दी। रणदीप कहते हैं, कि वो अपनी पेंटिंग्स में जिस तरह से स्त्रियों को साड़ियां पहनाते थे, उसे देखकर वो किसी फैशन डिज़ाइनर से कम नहीं लगते।

राजा रवि वर्मा की एक पेंटिंग।
राजा रवि वर्मा की एक पेंटिंग।

‘रंग रसिया’ में नंदना सेन सुगंधा के रोल में हैं, जो राजा रवि वर्मा की म्यूज़ है। नंदना बताती हैं, कि फ़िल्म आज के दौर में भी प्रासंगिक है, क्योंकि फ़िल्म में कलाकारों पर सेंसरशिप, धर्म के लिए कट्टरता और समाज में महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

फ़िल्म के डायरेक्टर केतन मेहता ने राजा रवि वर्मा के सिनेमा से संबंध के बारे में बताते हुए कहा, कि इंडियन सिनेमा के जनक माने जाने वाले दादा साहेब फाल्के राजा रवि वर्मा की प्रेस में अपरेंटिस करते थे। और उस दौर की ज़्यादातर एक्ट्रेसेज की तस्वीरें उनकी ही बनाई हुई हैं। 7 नवंबर को रिलीज़ हो रही ‘रंग रसिया’ में राजा रवि वर्मा के संघर्ष को दिखाया गया है।

रंग रसिया के एक सीन में नंदना और रणदीप।
रंग रसिया के एक सीन में नंदना और रणदीप।

रंग रसिया का ट्रेलर यहां देखिए…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=tO576oIWuwE” width=”560″ height=”315″]