आज रात 8 बजे आएगा ‘बजरंगी भाईजान’ का टीज़र

मुंबई: सलमान ख़ान की फ़िल्म बजरंगी बाईजान का टीज़र आज रात 8 बजे रिलीज़ किया जाएगा। सलमान ने सोशल मीडिया के ज़रिए ये जानकारी दी है। सलमान ने फ़िल्म का पहला पोस्टर ट्वीट किया है, जिस पर ये जानकारी दी गई है।
सलमान की ये फ़िल्म इस साल की मोस्ट अवेटिड फ़िल्मों में शामिल है। कबीर ख़ान निर्देशित फ़िल्म में करीना कपूर सलमान की लीडिंग लेडी हैं। बजरंगी भाईजान के सलमान प्रोड्यूसर भी हैं। उनके बैनर सलमान ख़ान फ़िल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।
BB