केबीसी में पीसी, जीती राशि से रेप विक्टिम्स की मदद

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘मैरी कॉम’ को प्रमोट करने के लिए कौन बनेगा करोड़पति में भाग ले रही हैं। इसकी शूटिंग के बाद प्रियंका ने बताया, कि गेम शो के लिए उनकी मदद फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर ने की।

मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा- “पूरे दिन मेरी हवा टाइट रही। ज़ोया की फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीँ से शो में participate करने आई। फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर का ट्रिविया काफी अच्छा है। उन्होंने मेरी प्रैक्टिस करवाई है। फ़ोन पर लगातार उनके टच में रही।”

प्रियंका ने ये तो नहीं बताया, कि शो में कितनी धनराशि उन्होंने जीती, पर इसका खुलासा ज़रूर किया, की वो ये पैसा कहा दे रही रहीं हैं। प्रियंका ने जो राशि जीती है, उसे वो रेड ब्रिगेड  नाम की आर्गेनाईजेशन को दे रही हैं।

ये संस्था रेप विक्टिम्स की हेल्प करती है। इस राशि से आर्गेनाईजेशन की संचालिका उषा विश्वकर्मा एक अकादमी बनाएंगी, जो रेप और सेक्सुअल असाल्ट के विक्टिम्स की काउन्सलिंग और मदद करेगी।

pc2_6
केबीसी शूट के दौरान अमिताभ बच्चन, उषा और प्रियंका।