Bharat को मिली Opening से सलमान ख़ान हुए जज़्बाती, फैंस को कहा शुक्रिया और बोले…

मुंबई, डेस्क रिपोर्टर। ईद पर रिलीज़ हुई भारत के मिली रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग से सलमान बेहद ख़ुश हैं। उन्होंने उनके करियर की बेस्ट ओपनिंग देने के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। फ़िल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

सलमान ने ट्विटर पर चाहने वालों के लिए लिखा- बहुत शुक्रिया, मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने के लिए। लेकिन मुझे जिस बात से सबसे ख़ुशी मिली और गर्व महसूस हुआ वो यह है कि एक सीन के दौरान जब नेशनल एंथम बजता है तो हर कोई सम्मान देने के लिए खड़ा हो जाता है। हमारे देश के लिए इससे ज़्यादा सम्मान की बात दूसरी नहीं हो सकती। जय हिंद।

यह भी पढ़ें: ईद पर रिलीज़ हुई भारत ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, सलमान ने बनाया रिकॉर्ड

भारत में सलमान के किरदार का नाम भी भारत ही है। फ़िल्म में सलमान की अपनी कहानी भी देश के साथ आगे बढ़ती है। आज़ादी के बाद से देश में हो रहीं प्रमुख राजनीतिक घटनाओं का उस पर क्या असर पड़ता है, फ़िल्म में दिखाया गया है। भारत कोरियन फ़िल्म ओडे टू माय फादर का रीमेक है, जिसे अली अब्बास ज़फ़र ने डायरेक्ट किया है। कटरीना कैफ़ फीमेल लीड में हैं।