रॉक ऑन 2 का पोस्टर रिलीज़

मुंबई: एक लम्बे इंतज़ार के बाद फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन 2 का पोस्टर आया सामने| पोस्टर को फरहान ने ट्विटर के ज़रिये अपने फैन्स के साथ शेयर किया है|

रॉक ऑन 2 सीक्वल है 2009 में रिलीज़ फिल्म रॉक ऑन का| और अपने पहले पार्ट की तरह ही ये भी एक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें फरहान के साथ अर्जुन रामपाल और श्रद्धा कपूर सिंगर्स के किरदार में होंगे| श्रद्धा इस फिल्म में नयी एंट्री है| पहले पार्ट में फरहान के साथ उनके बैंड में अर्जुन, पूरब कोहली और ल्युक केनी नज़र आएं थे|

rock on 2

वहीं रॉक ऑन 2 में फरहान, अर्जुन और श्रद्धा के अलावा पूरब कोहली, प्राची देसी, सहाना गोस्वामी और शशांक अरोरा भी अहम किरदारों में होंगे|

फिल्म इसी साल रिलीज़ के लिए स्लेटेड है|