मैरी कॉम के ‘पति’ को मिली एक और फिल्म!

मुंबई: ‘मैरी कॉम’ में ओलिंपियन बॉक्सर के पति के ओनलर कॉम  का रोल निभाने वाले एक्टर  दर्शन कुमार को बॉलीवुड में काम मिलने लगा है। दर्शन की दूसरी फिल्म ‘एनएच10’ है, जिसे अनुष्का शर्मा प्रोड्यूस कर रही हैं। अनुष्का और नील भूपलम फिल्म में लीड रोल्स में हैं।

‘मैरी कॉम’ में दर्शन ने मैरी कॉम बनीं प्रियंका चोपड़ा के पति के किरदार को काफी संजीदगी से निभाया, और उनकी तारीफ़ भी हुई है। एक इवेंट में दर्शन के साथ शामिल हुईं प्रियंका ने खुद इसका खुलासा किया, कि वो अनुष्का की फिल्म में काम कर रहे हैं।

प्रियंका से जब ये पूछा गया, क्या वो अपने ऑन स्क्रीन हस्बैंड की करियर बनाने में मदद करेंगी, तो प्रियंका ने मज़ाक में कहा, कि उन्होंने दर्शन को गोद नहीं लिया है। हालांकि बाद में प्रियंका ने कहा, कि वो उनकी मदद के लिए तैयार हैं। वो जब चाहे उनसे बात कर सकते हैं, फ़ोन कर सकते हैं।

Darshan-Kumar-and-Priyanka-Chopra
प्रियंका और दर्शन कुमार।
मैरी कॉम और ओनलर।