‘रमा माधव’ में अदिति राव ह्याद्रि का मुजरा

मुंबई: मराठी फ़िल्म ‘रमा माधव’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव ह्याद्रि एक स्पेशल डांस सांग कर रही हैं। इस गाने को वेटरन कॉरियोग्राफर सरोज ख़ान ने कॉरियोग्राफ किया है। रमा माधव सत्रहवीं शताब्दी के लीजेंडरी वॉरियर पेशवा माधवराव और उनकी पत्नी रमाबाई की प्रेम कहानी है।

डायरेक्टर मृणाल कुलकर्णी के मुताबिक़, अदिति को सरोज ख़ान ने ही रिकमेंड किया था। फ़िल्म की कहानी बाजीराव मस्तानी के बाद के दौर की है, लिहाज़ा अदिति फ़िल्म में मुजरा करती दिखाई देंगी, जो राधा-कृष्ण को समर्पित है।

21aditi-rao
रमा माधव में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आएंगी अदिति।

फ़िल्म में रवींद्र मनकानी, मृणाल कुलकर्णी, प्रसाद ओक, सोनाली कुलकर्णी, डॉ. अमोल कोल्हे, श्रुति मराठे, आलोक रजवाड़े, दिलीप ताहिल और पर्णा पेठे अहम् क़िरदार निभा रहे हैं। ‘रमा माधव’ 8 अगस्त को रिलीज़ के लिए स्लेटिड है। फ़िल्म की पहली झलक…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=izmeSz4oLT8&feature=youtu.be” width=”560″ height=”315″]