TRAILER: ‘खूबसूरत’ में रॉयल मिसफिट सोनम

मुंबई: सोनम कपूर की फ़िल्म ‘खूबसूरत’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फ़िल्म अस्सी के दशक में आई ‘खूबसूरत’ का ऑफ़िशियल रीमेक है, जिसमें सोनम कपूर वही क़िरदार निभा रही हैं, जो रेखा ने निभाया था। एक बेफ़िक्र, बेलौस और बेबाक़ लड़की, जो पेशे से फिजियोथिरेप्सिट है।

Khoobsurat_Poster_2

ओरिजिनल ‘खूबसूरत’ जहां मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी थी, वहीं नई खूबसूरत का प्रिमाइस बदलकर रॉयल फैमिली कर दिया गया है। दीना पाठक की जगह ली है उनकी बेटी रत्ना पाठक शाह ने, जो फ़िल्म में फैमिली की कड़क और अनुशासन पसंद मुखिया का रोल निभा रही हैं।

फ़िल्म से पाकिस्तानी एक्टर फवाद ख़ान बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फवाद प्रिंस के क़िरदार में हैं। अनिल कपूर और रिया कपूर के साथ डिज़्नी ने फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि डायरेक्ट किया है डेब्यूटेंट शशांक घोष ने। खूबसूरत 19 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=1em8DBrqCck” width=”560″ height=”315″]